कादीपुर रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण

कौवापुर गाँव से स्टेशन तक कच्चे मार्ग की समस्या पर जताई चिंता, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

(रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष कुमार जैन ने रविवार को कादीपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर स्टेशन परिसर एवं यात्री सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चिलचिलाती धूप के बीच सुबह लगभग 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले निरीक्षण में डीआरएम ने स्टेशन परिसर, रेल पटरी, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, स्टेशन रजिस्टर तथा कमरों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कौवापुर गाँव से कादीपुर रेलवे स्टेशन तक जाने वाले कच्चे मार्ग का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 200 से 300 मीटर सड़क अब भी कच्ची है, जिससे बरसात के दिनों में रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है। इससे यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद डीआरएम आशीष कुमार जैन ने संबंधित अधिकारियों को रास्ते की नापी कराने तथा रेलवे क्षेत्र से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र में आने वाले हिस्से की सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों एवं विधायक स्तर पर पहल कराने का आश्वासन भी दिया।

 

डीआरएम ने स्टेशन कर्मचारियों को गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने, पौधों की नियमित देखभाल करने तथा स्टेशन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ डीएन आयुष कुमार सिंह, पीडब्ल्यूआई प्रभारी विनायक पाल, स्टेशन मास्टर पी.के. सिंह सहित रेलवे विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    राजातालाब पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयां, 1,150 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद; प्राथमिक विद्यालय की चोरी का भी खुलासा   रिपोर्ट विवेक राय राजातालाब (वाराणसी)। अपराध एवं…

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    खुटहना गांव के पास हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार; पुलिस ने मैजिक कब्जे में लिया     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के खुटहना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक