उगापुर उपखण्ड कार्यालय में आज मेगा कैंप

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, स्मार्ट मीटर से लेकर बिल संशोधन तक मिलेगी राहत

 

(रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार 18 मई को प्रातः 10 बजे से उपखण्ड कार्यालय उगापुर में विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

 

मेगा कैंप में स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतें, बिजली बिल संशोधन, नए विद्युत संयोजन, भार वृद्धि, विधा परिवर्तन, नाम स्थानांतरण, खराब मीटर बदलने की प्रक्रिया तथा स्थाई विच्छेदन सहित अन्य विद्युत समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग का कहना है कि कैंप के माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

 

एस.डी.ओ. अजीत कुमार सोनकर ने बताया कि मेगा कैंप का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

 

कैंप के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनकर उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे। विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और बिजली सेवाओं में पारदर्शिता व सुविधा बढ़ेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    राजातालाब पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयां, 1,150 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद; प्राथमिक विद्यालय की चोरी का भी खुलासा   रिपोर्ट विवेक राय राजातालाब (वाराणसी)। अपराध एवं…

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    खुटहना गांव के पास हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार; पुलिस ने मैजिक कब्जे में लिया     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के खुटहना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक