ऑपरेशन चक्रव्यू के तहत चौबेपुर पुलिस सख्त

संदहां चौराहे पर चला विशेष चेकिंग अभियान, नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

 

(रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यू” अभियान के तहत चौबेपुर पुलिस शुक्रवार को पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दी। संदहां चौराहे पर चिरईगांव चौकी प्रभारी महेश मिश्रा के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां ब्रीथलाइजर मशीन के जरिए चालकों की जांच की गई।

 

अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए कई चालकों की जांच कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों को पुलिस ने सीज भी किया। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त चेतावनी दी।

 

इस दौरान एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “ड्रिंक एंड ड्राइव” जैसी लापरवाही न केवल वाहन चालक बल्कि राहगीरों और अन्य यात्रियों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में वाहन चलाता दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यू के तहत क्षेत्र में आगे भी सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    राजातालाब पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयां, 1,150 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद; प्राथमिक विद्यालय की चोरी का भी खुलासा   रिपोर्ट विवेक राय राजातालाब (वाराणसी)। अपराध एवं…

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    खुटहना गांव के पास हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार; पुलिस ने मैजिक कब्जे में लिया     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के खुटहना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक