चार महीने से अधूरी सड़क पर भड़का जनाक्रोश

चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, घंटों तक जाम रही सड़क

(रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। मां नेपाली भगवती धाम छितमपुर से रजवाड़ी तक प्रस्तावित 12 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण परियोजना का कार्य अधूरा पड़े रहने से सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने चौबेपुर-बाबतपुर एयरपोर्ट मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन में क्षेत्र के करीब 20 से 50 गांवों के हजारों ग्रामीण शामिल हुए, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सड़क परियोजना का शिलान्यास होने के बाद निर्माण कार्य तेज गति से शुरू हुआ था। फरवरी माह तक कुछ दिनों तक कार्य चला, लेकिन उसके बाद सड़क को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया। लोगों का कहना है कि कमीशनखोरी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण ठेकेदार निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर गायब हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार बीते चार महीनों से सड़क बदहाल स्थिति में पड़ी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। धूल और खराब सड़क के चलते आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर कई बार अजगरा विधायक त्रिभुवन राम और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासन ने 4 अप्रैल तक कार्य दोबारा शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन 18 मई तक भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर ने फोन पर अजगरा विधायक से ग्रामीणों की वार्ता कराई। बाद में तहसीलदार सदर महेश सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से लिखित प्रार्थना पत्र लेकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।

प्रदर्शन में ऋषभ सिंह, बाबी यादव, संजय यादव, विनीत शर्मा, इरफान शाह, राजन सिंह, शुभम निषाद, लवकुश सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आकाशीय बिजली गिरने से डेढ़ लाख रुपये की भैंस की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

    जयरामपुर गांव में बारिश के दौरान हुई घटना, पशु चिकित्सक ने किया पोस्टमार्टम   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में बुधवार देर…

    चौबेपुर में यातायात जागरूकता अभियान, ऑटो-टोटो चालकों को दिए सुरक्षा के टिप्स

    टीईटी अभ्यर्थियों की हरसंभव सहायता करने की अपील, नियमों के पालन पर दिया गया विशेष जोर   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आकाशीय बिजली गिरने से डेढ़ लाख रुपये की भैंस की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

    आकाशीय बिजली गिरने से डेढ़ लाख रुपये की भैंस की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

    चौबेपुर में यातायात जागरूकता अभियान, ऑटो-टोटो चालकों को दिए सुरक्षा के टिप्स

    चौबेपुर में यातायात जागरूकता अभियान, ऑटो-टोटो चालकों को दिए सुरक्षा के टिप्स

    पौधरोपण कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, बच्चों को कॉपी-पेंसिल वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    पौधरोपण कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, बच्चों को कॉपी-पेंसिल वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया, बच्चों को स्कूल बैग वितरित कर दिया शिक्षा का संदेश

    अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया, बच्चों को स्कूल बैग वितरित कर दिया शिक्षा का संदेश

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रवाद के स्वर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रवाद के स्वर

    जमुहर बाजार में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का हल्लाबोल, आबादी से हटाने की उठी मांग

    जमुहर बाजार में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का हल्लाबोल, आबादी से हटाने की उठी मांग