बरेका में लगा शिकायत निवारण कैंप, 17 मामलों का मौके पर समाधान

कर्मचारियों की वेतन, पदोन्नति और अवकाश संबंधी समस्याएं सुनी गईं, 68 शिकायतें दर्ज

 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए सोमवार को कर्मचारी शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन एवं प्रमुख कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित यह कैंप लोको डिवीजन के मीटिंग रूम में संपन्न हुआ।

वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी एम.ए. अंसारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी पीयूष मिंज के नेतृत्व में आयोजित कैंप में कर्मचारियों ने पदोन्नति, वेतन, अवकाश, पास एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। शिकायतों के निस्तारण के लिए कार्मिक, लेखा और वेतन अनुभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कैंप के दौरान कुल 68 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 17 मामलों का मौके पर ही समाधान कर कर्मचारियों को राहत प्रदान की गई। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बरेका प्रशासन समय-समय पर ऐसे कैंप आयोजित करता रहता है, जिससे कर्मचारियों को समस्याओं के समाधान के लिए एक सरल और प्रभावी मंच मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं