बाबा कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

गुजरात से दर्शन करने आए परिवार के साथ अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

 

वाराणसी। बाबा कालभैरव मंदिर में गुजरात से आए श्रद्धालु परिवार के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित यादव, अमन शर्मा और रजनीश यादव के रूप में हुई है।

बताया गया कि गुजरात के नवसारी निवासी मुकेश भाई पटेल अपने परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने बैरिकेडिंग बंद कर दी, जिससे परिवार के सदस्य अलग हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि वीडियो बनाने पर वृद्ध पिता को धक्का दिया गया और गला दबाने का भी प्रयास किया गया। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं