मां मनसा मंदिर ट्रस्ट गठन को लेकर विवाद गहराया

मुख्य पुजारी पं. सुधाकर मिश्रा ने जताई आपत्ति, बोले- मंदिर संपत्ति पर कब्जे की हो रही साजिश

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी। रामनगर स्थित प्राचीन मां मनसा देवी मंदिर को लेकर नया विवाद सामने आया है। व्यापारियों द्वारा गठित “मां मनसा देवी मंदिर सेवा न्यास” पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुधाकर मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने न्यास गठन को मंदिर की संपत्ति और परंपरागत व्यवस्था पर कब्जा करने की साजिश बताया है।

गोलामंडी स्थित मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पं. सुधाकर मिश्रा ने कहा कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से मंदिर की पूजा-अर्चना और व्यवस्थाओं का संचालन करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व काशी नरेश स्वर्गीय ईश्वरी नारायण सिंह के समय से मंदिर का संचालन स्थानीय श्रद्धालुओं और पुजारी परिवार के सहयोग से होता रहा है।

पंडित सुधाकर मिश्रा ने आरोप लगाया कि मंदिर ट्रस्ट गठन से पहले उनसे कोई चर्चा नहीं की गई और न ही पुजारी परिवार को न्यास में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया गोपनीय तरीके से की गई, जो पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर के आसपास अतिक्रमण और अवैध कब्जे के प्रयास बढ़े हैं। ऐसे में ट्रस्ट गठन का गलत इस्तेमाल होने की आशंका है। पुजारी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर मंदिर की परंपराओं और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सनशाइन एकेडमी चौबेपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय बर्थरा खुर्द तीसरे स्थान पर; विजेता टीमों को मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल     रिपोर्ट :…

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान