भदोही महोत्सव की बॉलीवुड नाइट में सितारों ने बांधा समां

सुगंधा मिश्रा, हेमा कर देसाई और कॉमेडियन वीआईपी की प्रस्तुति पर देर रात तक झूमते रहे दर्शक

 

(रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। भदोही महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन रविवार रात चौरी रोड स्थित अभयनपुर मैदान में आयोजित बॉलीवुड नाइट ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुंबई से आए कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को संगीत, हास्य और उत्साह से सराबोर कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ी और युवा गीतों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे, महोत्सव समिति अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा एवं सचिव डॉ. ए.के. गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना के साथ शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड गीतों और कॉमेडी का रंगारंग दौर लगातार चलता रहा।

कपिल शर्मा शो से चर्चित कलाकार सुगंधा मिश्रा और प्रसिद्ध गायिका हेमा कर देसाई ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने दर्शकों की फरमाइश पर कई लोकप्रिय गीत सुनाए, जिस पर पूरा मैदान तालियों और सीटियों से गूंज उठा।

वहीं अभिनेत्री शरबानी मुखर्जी ने अपने मंच संचालन और अभिनय से लोगों का खूब मनोरंजन किया। हास्य कलाकार कॉमेडियन वीआईपी ने अपनी चुटीली कॉमेडी और शानदार टाइमिंग से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया।

बॉलीवुड नाइट को लेकर जिलेभर में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे देर रात तक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान