विदाई की बातचीत बनी विवाद का कारण, मारपीट में दो घायल

पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। पचरांव जाल्हपुर गांव में लड़की की विदाई को लेकर चल रही पारिवारिक बातचीत उस समय विवाद में बदल गई, जब पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर निवासी मोहम्मद शरीफ एवं कछवा निवासी शफीक शेख पारिवारिक विदाई संबंधी बातचीत के लिए गांव पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में दोनों के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।

पीड़ितों का कहना है कि गांव के लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह उनकी जान बच सकी। आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड