मार्कंडेय महादेव घाट पर चला जागरूकता अभियान

गंगा में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों से गहरे पानी में न जाने की अपील

घाट पर जाल, बैरिकेटिंग और जल पुलिस तैनाती की उठी मांग

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कंडेय महादेव गंगा घाट पर लगातार हो रही डूबने की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को स्थानीय समाज, पुजारी गण, दुकानदारों एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत मंदिर चौराहे से गंगा घाट तक चेतावनी संबंधी बैनर लगाए गए तथा दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया गया। जागरूकता संदेशों में श्रद्धालुओं एवं स्नान करने आने वाले लोगों से अपील की गई कि वे गहरे पानी में जाने से बचें तथा स्नान से पहले स्थानीय लोगों से पानी की गहराई की जानकारी अवश्य लें।

सामाजिक कार्यकर्ता वल्लभाचार्य पाण्डेय के नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि भविष्य में डूबने जैसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र भेजकर घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने की मांग की गई है। मांगों में गहरे पानी वाले क्षेत्र में जाल और बैरिकेटिंग लगाने, जल पुलिस की तैनाती, गोताखोर दस्ता उपलब्ध कराने सहित सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग दो दशक पूर्व कराए गए घाट निर्माण की दीवार और कुछ खंभे आज भी पानी के अंदर मौजूद हैं, जिससे पानी की वास्तविक गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि पानी के अंदर मौजूद दीवार को हटाकर गहराई वाले हिस्से से पहले मजबूत जाल और बैरिकेटिंग लगाई जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति खतरनाक क्षेत्र में न जा सके। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई।

अभियान में प्रमुख रूप से प्रदीप सिंह, अमित कुमार, दीन दयाल, पवन निषाद, बृजेश, नमय, मनोहर, अध्यक्ष बजरंगी गिरी, लईक अहमद, रमेश श्रीवास्तव सहित स्थानीय नाविक समाज, पुजारी समाज एवं पूजन सामग्री विक्रेताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    201 एमओयू से 24,187.92 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 125 परियोजनाएं हुईं ऑपरेशनल; औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जिलाधिकारी…

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    मृतक की पत्नी ने नजदीकी लोगों पर अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के पुरनपट्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

    प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

    हाईवे पर सहायक बैंक प्रबंधक से मोबाइल छिनैती, बदमाश फरार

    हाईवे पर सहायक बैंक प्रबंधक से मोबाइल छिनैती, बदमाश फरार

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति

    महाप्रबंधक ने बनारस–प्रयागराज रामबाग रेलखंड का किया निरीक्षण

    महाप्रबंधक ने बनारस–प्रयागराज रामबाग रेलखंड का किया निरीक्षण