सब्जी मंडी में पुलिस का सख्त अभियान, 25 वाहनों का चालान

मंडी के सामने हटवाया गया अतिक्रमण, दुकानदारों और ठेला संचालकों को दी गई चेतावनी

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

मिर्जामुराद। चित्रसेनपुर स्थित सब्जी मंडी में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को कछवांरोड चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ मंडी क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क और सर्विस रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।

अभियान के दौरान मंडी के सामने हाईवे और सर्विस रोड पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात ट्रकों, बारह पिकअप वाहनों तथा छह बाइक सहित कुल 25 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस की कार्रवाई से मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में अतिक्रमण हटता नजर आया।

चौकी प्रभारी ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क अथवा फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुकानों के सामने हाईवे या सर्विस रोड पर वाहन खड़े मिले और जाम की स्थिति बनी तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने सभी व्यापारियों से दुकान और ठेला सड़क से हटाकर अंदर लगाने तथा वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कछवांरोड चौराहे का निरीक्षण कर मिर्जामुराद थाना प्रभारी और कछवांरोड चौकी प्रभारी को अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज