ट्रांसफार्मर में आग लगने से दिनभर ठप रही बिजली व्यवस्था

भीषण गर्मी और उमस में लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी, पेयजल संकट भी गहराया

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। बलुआ रोड स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने से सोमवार को पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। सुबह करीब 9 बजे ट्रांसफार्मर से जुड़ी केबिल में अचानक आग लग गई, जिसके बाद इलाके की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।

दिनभर बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा। घरों में पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली न रहने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया।

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि लंबे समय तक बिजली कटौती होने से कारोबार प्रभावित हुआ और ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।

सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबिल को बदलने का कार्य शुरू किया। कई घंटों तक चले मरम्मत कार्य के बाद भी देर शाम तक बिजली की आंख मिचौली जारी रही।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर पर लगातार बढ़ते लोड और जर्जर तारों के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, लेकिन विभाग स्थायी समाधान निकालने की दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। लोगों ने जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज