भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल, राहगीरों के लिए लगाई गई शर्बत और ठंडे पानी की सबील

हेल्थ प्लस मल्टीस्पेशालिटी क्लिनिक और समाजसेवियों की पहल से लोगों को मिली राहत

 

भदोही। भीषण गर्मी और करीब 45 डिग्री तापमान के बीच इंसानियत और सामाजिक सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए Health Plus Multispeciality Clinic की ओर से राहगीरों के लिए ठंडे पानी एवं शर्बत की सबील लगाई गई। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में इस सेवा से लोगों को काफी राहत मिली।

राह चलते लोगों ने रुककर ठंडा पानी और शर्बत पिया तथा आयोजन से जुड़े लोगों की सराहना करते हुए उन्हें दुआएं दीं। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस तरह की पहल समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करती है।

इस दौरान डॉक्टर डॉ. शफ़ाअत इमाम सिद्दीकी की पूरी टीम मौजूद रही। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी दानिश सिद्दीकी एवं दानिश सिद्दीकी फैंस क्लब के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और राहगीरों की सेवा में सहयोग किया।

कार्यक्रम में रेहान हाशमी, डॉ. आसिफ सिद्दीकी, सलाउद्दीन सिद्दीकी, शम्भू यादव, शशांक, सैय्यद शम्स, जफर आदिल खान, शमशाद हसन खान, सैय्यद शिबू, अरकम सिद्दीकी, शेखू बाबा, अबूबकर खान, हसन खान, जावेद खान जग्गू, समीर खान, नवाज बेग, मोनिस खान, अमजद खान, भट्टू खान, इरफान राईन, छोटू कट्टा, अनिफा अंसारी, फरहान खान, बल्ला खान, सगड़ब बेग और सरफराज खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की सबीलें केवल प्यास बुझाने का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि समाज में भाईचारा, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश भी देती हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    कार्मिकों की तैनाती से लेकर प्रशिक्षण, वाहन, स्टेशनरी और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक…

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन