तपती गर्मी में इंसानियत की मिसाल, राहगीरों को पिलाया गया ठंडा पानी

हेल्थ प्लस मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक और दानिश सिद्दीकी फैंस क्लब की पहल की लोगों ने की सराहना

 

(रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। भीषण गर्मी और लगभग 45 डिग्री तापमान के बीच इंसानियत और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए हेल्थ प्लस मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक की ओर से लगातार दूसरे दिन राहगीरों के लिए ठंडे आरओ पानी की व्यवस्था की गई। चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे लोगों को इस पहल से बड़ी राहत मिली।

तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच राहगीरों ने रुककर ठंडा पानी पिया और इस नेक कार्य के लिए आयोजकों को धन्यवाद देते हुए दुआएं दीं। लोगों ने कहा कि इस तरह की सामाजिक पहल गर्मी में परेशान लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बनती है।

इस सेवा कार्य में दरगाह शफाअत इमाम सिद्दीकी साहब की पूरी टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी दानिश सिद्दीकी एवं दानिश सिद्दीकी फैंस क्लब के सदस्यों ने तपती धूप में भी पूरी लगन और उत्साह के साथ राहगीरों को पानी पिलाने का कार्य किया।

कार्यक्रम के दौरान हाजी इरशाद खान पप्पू, ज़फर आदिल खान, अबू बकर खान, मोनिस खान, समीर खान, जावेद खान जग्गू, राजिक खान, अरकम सिद्दीकी, गुलजार खान, शमशाद हसन खान, शमशुल, छोटू खान कट्टा, अर्सलान खान, शेर ए अफगान खान, सद्दाम खान, हनीफा अंसारी, इरफान खान, सैयद शम्स, सैयद हुजैफा, डॉ. आसिफ सिद्दीकी, शंभू यादव, शशांक श्रीवास्तव, साबिर खान और शाहबाज खान सहित हेल्थ प्लस मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक एवं दानिश सिद्दीकी फैंस क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्य समाज में भाईचारे, आपसी प्रेम और इंसानियत की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का यह एक सराहनीय प्रयास है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    कार्मिकों की तैनाती से लेकर प्रशिक्षण, वाहन, स्टेशनरी और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक…

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते