संरक्षा व सुरक्षा में सराहनीय योगदान देने वाले 10 रेलकर्मी सम्मानित

डीआरएम आशीष जैन ने “Excellence Award” देकर कर्मचारियों का बढ़ाया मनोबल

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में संरक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंगलवार को भारतेन्दु सभागार में आयोजित समारोह के दौरान अप्रैल-2026 माह के चयनित 10 रेलकर्मियों को “Excellence Award” प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मंडल के परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत तथा सुरक्षा विभागों ने आपसी समन्वय और सतर्कता के बल पर संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

समारोह में उन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, त्वरित निर्णय क्षमता और सतर्कता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टालने तथा रेल संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।

डीआरएम ने सम्मानित कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से भविष्य में भी संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान सहित मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में संतोष कुमार, अवधेश गौड़, शिव कुमार, पशुपति कुमार गुप्ता, शशि कुमार, राहुल कुमार, सत्यदेव, रविन्द्र सिंह यादव, प्रेम चन्द्र भगत एवं विमल कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    रोमांचक फाइनल में लाइब्रेरी द्वितीय को 42-38 अंकों से हराया, सात टीमों ने लिया हिस्सा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। ग्राम भंदहाँ कला में सामाजिक संस्था…

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन