महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज में मूट कोर्ट प्रतियोगिता संपन्न

विधि विभाग के आयोजन में छात्र-छात्राओं ने दिखाया कानूनी ज्ञान और वाद-विवाद कौशल

(रिपोर्ट : विवेक राय)

वाराणसी। महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज के विधि विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के व्यावहारिक विधिक ज्ञान और न्यायिक प्रक्रिया की समझ को विकसित करने के उद्देश्य से मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए न्यायालय की कार्यवाही का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान “आर्य प्रदेश राज्य बनाम फैजान अली” नामक काल्पनिक वाद पर सुनवाई की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से दमदार विधिक तर्क प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने अपनी तार्किक क्षमता, कानूनी समझ और वाद-विवाद कौशल से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला एवं राजातालाब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने न्यायाधीश की भूमिका निभाई। दोनों अतिथियों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया। आयोजन में विधि विभाग के डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मृत्युंजय कुमार राय, शिव शंकर सरोज, चंद्र प्रकाश शुक्ला, आशीष कुमार सिंह एवं डॉ. शिव कैलाश सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन चंद्र प्रकाश शुक्ला द्वारा किया गया। महाविद्यालय परिवार ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा