मालवीय पुल पर बड़ा हादसा टला, रामनगर पुलिस की सतर्कता से बची नाबालिग की जान

गंगा में कूदने की कोशिश कर रही किशोरी को पुलिस ने समझाकर सुरक्षित परिजनों को सौंपा

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना रामनगर पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मालवीय पुल से गंगा में कूदने का प्रयास कर रही एक नाबालिग बालिका की जान बचा ली। समय रहते पुलिस की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मई 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका मालवीय पुल से गंगा में छलांग लगाने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थाना रामनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से बालिका को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

पुलिस टीम ने सूझबूझ और मानवीय व्यवहार का परिचय देते हुए बालिका को शांत कराया तथा समझा-बुझाकर थाना रामनगर लाया गया। इसके बाद उसकी पहचान सुनिश्चित कर परिजनों को सूचना दी गई। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बालिका को सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया गया।

इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक पीयूष त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र दीक्षित एवं आरक्षी अभिनय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प