भेलूपुर पुलिस की कार्रवाई, युवती से छेड़खानी करने वाला रैपिडो चालक गिरफ्तार

शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस, गुरुबाग तिराहे के पास से आरोपी दबोचा गया

(रिपोर्ट : विवेक राय)

वाराणसी। थाना भेलूपुर पुलिस ने युवती के साथ छेड़खानी और अभद्रता करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रैपिडो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को गुरुबाग तिराहे के पास से हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के पर्यवेक्षण में थाना भेलूपुर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 को एक युवती ने थाना भेलूपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि रैपिडो चालक श्रीवस्ते पुत्र लालजी निवासी ग्राम ककरहटी, थाना बलुआ जनपद चंदौली ने उसके साथ अभद्रता और छेड़खानी की। शिकायत के आधार पर थाना भेलूपुर में मुकदमा संख्या 0312/2026 धारा 75(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की और 26 मई 2026 को आरोपी को गुरुबाग तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, उपनिरीक्षक शिवम श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक नवीन कुमार चतुर्वेदी, कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल सूरज भारती एवं कांस्टेबल अश्वनी कुमार (सर्विलांस सेल) शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    रोमांचक फाइनल में लाइब्रेरी द्वितीय को 42-38 अंकों से हराया, सात टीमों ने लिया हिस्सा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। ग्राम भंदहाँ कला में सामाजिक संस्था…

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन