भाजपा कार्यकर्ता का हाल जानने पहुंचे राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

चौबेपुर में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विंध्यवासिनी उपाध्याय से की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा मंगलवार शाम चौबेपुर कस्बा पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विंध्यवासिनी उपाध्याय के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मंत्री ने परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को परिवार का हिस्सा मानती है और हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहती है। उन्होंने बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए चिकित्सकों से समुचित उपचार कराने की बात कही।

मंत्री के आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजी मौर्य, अजय गुप्ता अकेला, मुक्ति मौर्य, वीरू सिंह, ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल ‘गोलू’, रामसूरत यादव, शरद उपाध्याय सहित कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की इस मुलाकात को भाजपा संगठन की कार्यकर्ताओं के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    नमामि गंगे और नगर निगम ने संभाली स्वच्छता की कमान, श्रद्धालुओं, नाविकों और दुकानदारों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए किया जागरूक     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    नमो घाट पर आयोजित भव्य समारोह में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम, संगीत प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित काशी गंगा महोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

    शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा