धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चोलापुर पुलिस की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने व धमकी देने का आरोप

(रिपोर्ट: विवेक राय) 

चोलापुर (वाराणसी)। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर गुमशुदा एवं अपहृताओं की बरामदगी तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शेख मुजीब पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद शमीम निवासी ग्राम लल्लापुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी है, जिसकी उम्र लगभग 34 वर्ष बताई जा रही है। अभियुक्त को सोमवार 26 मई 2026 को थाना चोलापुर क्षेत्र के मोहाँव ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, 21 मई 2026 को एक महिला ने थाना चोलापुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी उसे गाली-गलौज कर रहा था तथा उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बना रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

महिला की तहरीर के आधार पर थाना चोलापुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम द्वारा की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम, उपनिरीक्षक अनिल सिंह, हेड कांस्टेबल अवधराज यादव, कांस्टेबल आदित्य कुमार, आरक्षी दिनेश कुमार यादव एवं हेड कांस्टेबल मोहम्मद शकील अहमद शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन