भूमि विवाद में पूर्व विधायक उदयभान सिंह पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

निर्माण कार्य रुकवाने, ताला तोड़ने और कब्जे में हस्तक्षेप का आरोप; राजस्व अभिलेखों की होगी जांच

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, भदोही। जनपद भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में भूमि विवाद का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। शिकायत के आधार पर गोपीगंज पुलिस ने पूर्व विधायक औराई उदयभान सिंह उर्फ डॉक्टर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार बधेल छावनी स्थित एक पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि उक्त भूमि पर उनका स्वामित्व और कब्जा है तथा वहां निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान पूर्व विधायक अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि निर्माण स्थल के मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़कर नया ताला लगा दिया गया। साथ ही शिकायतकर्ता पक्ष के कब्जे और निर्माण कार्य में हस्तक्षेप किया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने गोपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित भूमि उनके पूर्वजों की संपत्ति है और राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज है। उनका आरोप है कि दबाव बनाकर उन्हें अपनी ही जमीन पर निर्माण कार्य करने से रोका जा रहा है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(3) एवं 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शशांक बाजपेयी को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब भूमि से संबंधित दस्तावेज, राजस्व अभिलेख, कब्जे की स्थिति तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज की एफआईआर, घटना की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। भाजपा नेता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय…

    जनसेवा और पत्रकारिता से बनाई अलग पहचान, दिनेश यादव ‘दादा’ बने क्षेत्र की सक्रिय आवाज

    सामाजिक आंदोलनों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारों के हितों के लिए वर्षों से निभा रहे सक्रिय भूमिका   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी/भदोही। सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारिता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण