चौबेपुर क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई ईदु-उल-अज़हा की नमाज़

मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज़, लोगों ने गले मिलकर दी बकराईद की मुबारकबाद

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर, (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में ईदु-उल-अज़हा (बकराईद) का पर्व गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। धौरहरा, कैथी, कौवापुर, चौबेपुर, पलकहाँ, आजाँव, छित्तमपुर, डुबकियां सहित क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह 7 बजे से 8 बजे तक विशेष नमाज़ अदा की।

नमाज़ के दौरान लोगों ने अल्लाह पाक की इबादत करते हुए अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। ईदु-उल-अज़हा के अवसर पर हज़रत इब्राहिम खलीलुल्लाह की कुर्बानी और उनके त्याग को याद किया गया। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बताया कि यह पर्व त्याग, समर्पण और अल्लाह की राह में कुर्बानी देने की सीख देता है।

बताया जाता है कि हज़रत इब्राहिम अपने पुत्र हज़रत इस्माईल की कुर्बानी देने के लिए तैयार हुए थे, लेकिन अल्लाह ने उनकी निष्ठा और समर्पण को स्वीकार करते हुए हज़रत इस्माईल की जगह दुम्बे की कुर्बानी का आदेश दिया। तभी से ईदु-उल-अज़हा का पर्व कुर्बानी और त्याग के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकराईद की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

वहीं पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मस्जिदों एवं ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात रहा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व सम्पन्न कराने पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    मदुरै (तमिलनाडु) में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे क्रिकेट का दम, ईस्ट जोन टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया था क्षेत्र का गौरव     रिपोर्ट विवेक राय  हरहुआ (वाराणसी)। क्षेत्र…

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    बच्चों को शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर किया गया जागरूक     रिपोर्ट विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। महिलाओं-बच्चों के खिलाफ हिंसा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन