प्रशिक्षण अवधि पूरी कर विदा हुईं आईपीएस मानसी दहिया, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

77वें आरआर बैच की परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी के कार्यों की हुई सराहना, पुलिस आयुक्त ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

(रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

SHREE 7NEWS (वाराणसी)। जनपदीय व्यावहारिक प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत 77वें आरआर (2023 बैच) की परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी मानसी दहिया को शनिवार को एक गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस आयुक्त कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मानसी दहिया के प्रशिक्षण काल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उन्होंने अपने प्रशिक्षण काल में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान मानसी दहिया ने कमिश्नरेट की विभिन्न शाखाओं एवं इकाइयों में कार्य करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को निकट से समझा। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान में सक्रिय योगदान दिया।

विशेष रूप से उन्हें थाना चोलापुर का 12 सप्ताह के लिए स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था। इस दौरान उन्होंने थाना प्रशासन का कुशल संचालन करते हुए जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रभावी भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हुआ तथा आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

समारोह के अंत में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मानसी दहिया को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके आगामी सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली भविष्य में भी पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी।

विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल, प्रमोद कुमार, नीतू सहित कमिश्नरेट के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन