जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी पर प्रधानमंत्री ने रखे विचार, कार्यकर्ताओं ने बताया प्रेरणादायक

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS मिर्जामुराद। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के राजातालाब मंडल अंतर्गत गौर गांव (बरमपर) स्थित बूथ संख्या 244 पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया।

शक्ति केंद्र संयोजक राजनाथ दुबे के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों का उल्लेख करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने जनसहभागिता को विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।

कार्यक्रम के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला मंच बन चुका है। इसके माध्यम से देशभर में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचती है तथा लोगों को राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जागरण, सामाजिक चेतना और राष्ट्रहित के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर डॉ. आजाद सिंह गौतम, भाजपा नेत्री शालिनी यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, अभिषेक त्रिपाठी, भाजपा नेत्री नील कमल श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष निहाला मिश्रा, सुरेन्द्र बिन्द, वीरेन्द्र पटेल, रामधनी बिन्द, उपेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, अर्जुन गुप्ता, धीरज सिंह राजपूत, चिरंजीव, निहाल सेठ, रौनक, प्रवीण विश्वकर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन