साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

चौबेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS चौबेपुर (वाराणसी)। साइबर अपराध के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ चौबेपुर थाना पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना शमीम अंसारी सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अंतर्गत कार्रवाई की है।

 

पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे में शमीम अंसारी के अलावा फकरुद्दीन उर्फ निरंजन, नसीम अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी तथा साहब लाल मरांडी को नामजद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर द्वारा तैयार गैंग चार्ट को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से अनुमोदन मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह संगठित तरीके से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित करता था। आरोपी विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर लोगों को झांसे में लेकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। गिरोह के सदस्य साइबर अपराध के माध्यम से भोले-भाले लोगों को अपना निशाना बनाते थे।

 

पुलिस के अनुसार 8 दिसंबर 2025 को चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी मदन मिश्रा की शिकायत पर साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत आरोप पत्र 25 अप्रैल 2026 को न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।

 

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्यों के खिलाफ झारखंड के धनबाद जनपद में भी गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अभिलेखों के अनुसार संबंधित मामलों में भी आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है।

 

पुलिस जांच में यह तथ्य भी उजागर हुआ कि गिरोह के सदस्य समाज में सफेदपोश अपराधियों की तरह रहकर संगठित अपराधों को अंजाम देते थे। उनके भय और प्रभाव के कारण आम लोग शिकायत दर्ज कराने या गवाही देने से कतराते थे। उपलब्ध साक्ष्यों और अभिलेखों के आधार पर गिरोह को समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।

 

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के अध्याय-6 एवं अध्याय-17 में वर्णित अपराधों के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराध एवं संगठित अपराध में शामिल गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन