पूजा दीक्षित के जन्मदिवस पर लगा विशाल रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं रुद्राक्ष माला देकर किया गया सम्मानित

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS हरहुआ (वाराणसी)। शौर्य शिखर सोलर एनर्जी एवं अभ्युदय सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हरहुआ स्थित कार्यालय परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवा और मानवता के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 35 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर का आयोजन श्रीमती पूजा दीक्षित के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा दीक्षित ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

इस अवसर पर बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने भी शिविर में पहुंचकर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन लोगों में मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रक्तदान शिविर में मनीष चौबे, सुजीत पाण्डेय (सिंटू), दिलीप दुबे, डम्पी तिवारी (बाबा), अमिताभ दुबे, रजत पाण्डेय, रोहित त्रिपाठी, नीरज मिश्रा, राहुल सोनी, पवन, तनया पाण्डेय सहित अनेक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर में रक्त संग्रह का कार्य स्वामी हरसेवानंद ब्लड बैंक, सुंदरपुर की टीम द्वारा संपन्न कराया गया। आयोजन के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं काशी विश्वनाथ स्पर्श रुद्राक्ष माला भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल को समाजहित में सराहनीय बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन