श्रीमद्भागवत कथा में बहे भक्ति रस के स्वर, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

बाल व्यास श्रीकृष्णा शरण महाराज ने सुनाई भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, भजनों से भक्तिमय हुआ पंडाल

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के सुगुलपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कर भावविभोर हो उठे।

कथा व्यास बाल व्यास श्रीकृष्णा शरण महाराज ने अपने मधुर भजनों और प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने भजन प्रस्तुत करते हुए कहा, “हरि भज ले गोविंद, हरि का प्यारा नाम है”। भजन की मधुर प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ भजनों का आनंद लिया।

प्रवचन के दौरान महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान का अवतार धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश और भक्तों के कल्याण के लिए हुआ। उन्होंने पूतना वध, माखन चोरी, कालिय नाग दमन तथा गोप-गोपियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल सुलभ लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। पूरा वातावरण भजन, कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने एवं प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी।

श्रद्धालुओं ने कथा को आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाला बताते हुए आयोजन की सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन