ट्रक और कार की टक्कर के बाद चालक की दर्दनाक मौत

गोमती नदी पुल पर तड़के हुआ हादसा, घबराकर पुल से नीचे गिरने पर गई जान

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजवाड़ी गांव स्थित गोमती नदी पुल पर सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घबराकर पुल पार करने का प्रयास कर रहे चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल के बीच स्थित गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रणजीत पाल (52 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रसिद्ध नारायण पाल निवासी सरौली, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। वह ट्रक चालक था और रविवार रात गोरखपुर से अहरौरा गिट्टी लादने के लिए जा रहा था।

कैथी चौकी प्रभारी पवन राय ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे गोमती नदी पुल पर ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार दोनों गाजीपुर की ओर से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की पीछे से कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार काफी दूर तक घिसटती चली गई और उसके शीशे चकनाचूर हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक चालक रणजीत पाल घबरा गया। वह ट्रक से उतरकर पुल पार कर दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल के बीच स्थित खाई में जा गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार सवार प्रशांत कुमार सिंह, अंजली सिंह, आशा सिंह तथा दो बच्चे भी प्रभावित हुए, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

मृतक के रिश्तेदार राजकुमार पाल ने बताया कि रणजीत पाल अपने पीछे पत्नी लालती देवी को छोड़ गए हैं। उनका इकलौता पुत्र पहले ही दुनिया छोड़ चुका है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि कार सवार सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी