गोमती नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

ग्रामीणों की बहादुरी से बची तीन बच्चों की जान, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत ककरहा घाट (ग्राम सभा मोहनदासपुर) के पास बुधवार को गोमती नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार लेदूपुर निवासी यूनुस का 10 वर्षीय पुत्र अयान तथा चौबेपुर थाना क्षेत्र के कौवापुर निवासी वारिस का 11 वर्षीय पुत्र जिशान गर्मी की छुट्टियां बिताने अपने ननिहाल सुल्तानीपुर गांव आए हुए थे। बुधवार सुबह दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ गोमती नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में एक साथ पांच बच्चे डूबने लगे थे। नदी के दूसरी ओर पशु चरा रहे एक किसान ने बच्चों को डूबता देख शोर मचाया। आवाज सुनते ही नदी किनारे रहने वाले सुखराज निषाद और उनके भतीजे अजय निषाद बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े।

दोनों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अल्तमस, अयान उर्फ कल्लू और गोलू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अयान पुत्र यूनुस और जिशान पुत्र वारिस गहरे पानी में समा गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चोलापुर सधुबन राम गौतम, दानगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र राजभर एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। बाद में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया।

एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना, एसडीएम सदर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी करते रहे।

कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर में जिशान का शव बरामद किया गया, जबकि अयान का शव देर शाम नदी से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी सधुबन राम गौतम ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया। जिशान की मां सुल्ताना का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार जिशान तीन भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था, जबकि अयान अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दोनों बच्चे आपस में मौसेरे भाई थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ग्रामीण मदद के लिए आगे नहीं आते तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। ग्रामीणों की बहादुरी से तीन बच्चों की जान बच गई। घटना के बाद सुल्तानीपुर, मोहनदासपुर समेत आसपास के गांवों में शोक और गम का माहौल बना हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    छह माह में वाराणसी नगर के सभी वार्डों में कार्य पूरा करने के निर्देश, ग्रामीण जल जीवन मिशन की योजनाओं के लिए तय की समयसीमा     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    बाबतपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों का हंगामा, उड़ान को लेकर बनी असमंजस की स्थिति     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी