दानगंज में फर्जी क्लीनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

क्लीनिक सील, संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज; स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दानगंज बाजार स्थित एक कथित फर्जी क्लीनिक को सील कर दिया है। मामले में जांच के बाद क्लीनिक संचालक के खिलाफ चोलापुर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना मान्यता संचालित क्लीनिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार दानगंज बाजार में संचालित गौतम बाल इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सालय का 17 अप्रैल 2026 को उप जिलाधिकारी (सदर) नितिन सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के संचालन से संबंधित दस्तावेजों, प्रमाण-पत्रों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई।

जांच में कई गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। साथ ही चिकित्सक के प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए गए।

मामले की विस्तृत जांच के बाद उप जिलाधिकारी (सदर) नितिन सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने संबंधित संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की संस्तुति की।
इसके क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के अधीक्षक डॉ. आर.बी. यादव ने संचालक विजय कुमार गौतम के खिलाफ चोलापुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब जब्त किए गए दस्तावेजों एवं अन्य अभिलेखों की बारीकी से जांच कर रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध और संदिग्ध रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों में हलचल तेज हो गई है।

स्थानीय लोगों के बीच स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई अन्य बिना मान्यता संचालित क्लीनिकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के अधीक्षक डॉ. आर.बी. यादव ने स्पष्ट कहा कि बिना वैध अनुमति अथवा नियमों के विपरीत संचालित चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    कौआपुर से कादीपुर रेलवे स्टेशन तक पेयजल आपूर्ति में मिलीं खामियां, जल निगम को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश हेतु भेजी रिपोर्ट   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विकास…

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    बकैनी मुनारी गांव से लापता हुआ था तीन वर्षीय बालक, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चिरईगांव (वाराणसी)। चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

    अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

    अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

    रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज

    रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज