मण्डुवाडीह पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर चोर गिरफ्तार

घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, लाखों के सोने के आभूषण बरामद

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। मण्डुवाडीह थाना पुलिस ने घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 37.350 ग्राम सोने के आभूषण, एक आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक बरामद की है।

 

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मण्डुवाडीह पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशन पार्किंग क्षेत्र के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान प्रियांशु सोनकर उर्फ बाबू सोनकर (22) निवासी भगवानपुर तथा सचिन राउत (27) निवासी नगवां के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को मडौली नई बस्ती निवासी एक महिला ने थाना मण्डुवाडीह में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखे गए गहने और नकदी चोरी कर ली थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार जांच-पड़ताल कर रही थी।

 

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते थे। इसी क्रम में उन्होंने मडौली नई बस्ती स्थित मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी किए गए गहनों को बेचने की तैयारी के दौरान पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

 

बरामद आभूषणों में दो चेन, दो अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झाला, तीन जोड़ी बालियां, तीन नथिया एवं चार नाक की पिन शामिल हैं। बरामद सोने के आभूषणों का कुल वजन 37.350 ग्राम बताया गया है।

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

 

गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय राज वर्मा, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर यादव, रामकुमार पाण्डेय, परवेज खान सहित मण्डुवाडीह थाना एवं सर्विलांस सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    पिंडरा में कामकाजी महिलाओं के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां, मिशन शक्ति और महिला पुलिस बल को बताया सुरक्षा का मजबूत आधार     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    जमीनी विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    रुस्तमपुर के मिश्रा मोहल्ले में घटना से मचा हड़कंप, परिजनों ने गांव के ही व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    जमीनी विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    जमीनी विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    चोलापुर पुलिस ने चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    चोलापुर पुलिस ने चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    उमंगोत्सव में जीवंत हुई सावन-भादो की लोक-सांस्कृतिक विरासत

    उमंगोत्सव में जीवंत हुई सावन-भादो की लोक-सांस्कृतिक विरासत

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी