दो दिवसीय प्रवास के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए डॉ. इंद्रेश कुमार

राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से दी विदाई, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार गुरुवार देर शाम अपने दो दिवसीय प्रवास के उपरांत लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर से रवाना हो गए। एयरपोर्ट पहुंचने पर राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं विदाई सम्मानपूर्वक किया।

इस दौरान संगठन की गतिविधियों, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की गई। डॉ. इंद्रेश कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की मजबूती और राष्ट्रीय एकता के लिए सभी को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र पांडे, प्रदेश संरक्षक नागेश्वर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राहुल पांडे, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, मंडल अध्यक्ष सुमन पांडे, मंडल महामंत्री आनंद राय, वाराणसी जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना, महानगर अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, महानगर प्रभारी राजेश त्रिपाठी सहित विवेक राय एवं संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    रामनगर के श्यामा उपवन में आयोजित जनसुनवाई में 50 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, ग्रामीणों, व्यापारियों और बुजुर्गों की शिकायतों के समाधान का दिलाया भरोसा   रिपोर्ट: विवेक राय…

    महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

    अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा— छोटे मामलों का समयबद्ध समाधान करें, ताकि महिलाओं को न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

    महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

    वाराणसी कोषागार में अत्याधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण, वरिष्ठ नागरिकों को मिली नई सौगात

    वाराणसी कोषागार में अत्याधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण, वरिष्ठ नागरिकों को मिली नई सौगात

    कैंसर पीड़ित की जिंदगी बचाने को आगे आए आरक्षी कुमार गौरव, दूसरी बार किया स्वैच्छिक रक्तदान

    कैंसर पीड़ित की जिंदगी बचाने को आगे आए आरक्षी कुमार गौरव, दूसरी बार किया स्वैच्छिक रक्तदान

    घाट संध्या’ में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

    घाट संध्या’ में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण