गोमती पर नया सेतु बनेगा जाम का बड़ा विकल्प

सैकड़ों गांवों को मिलेगा सीधा संपर्क, शहर के ट्रैफिक दबाव में आएगी कमी

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, जौनपुर। कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर लगभग 29.93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया सेतु शहरवासियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आने वाला है। सेतु के निर्माण से जहां शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, वहीं आसपास के सैकड़ों गांवों को भी सीधा और सुगम संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा।

 

वर्तमान समय में प्यारेपुर, हल्दीपुर, चंबलतारा, डेरा युसूफ समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पॉलिटेक्निक, नईगंज, अलीगंज, मदारपुर, बदलापुर, सुल्तानपुर और लखनऊ की ओर जाने के लिए शहर के भीतर से होकर गुजरना पड़ता है। इससे शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता है और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।

 

नए सेतु के निर्माण के बाद ग्रामीण क्षेत्रों को वैकल्पिक संपर्क मार्ग मिल जाएगा, जिससे शहर के अंदर वाहनों की आवाजाही कम होगी। खासकर नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। लोगों का समय बचेगा और आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित एवं आसान होगा।

 

सेतु परियोजना के अंतर्गत दोनों ओर संपर्क मार्ग भी विकसित किए गए हैं। एक तरफ लगभग 600 मीटर तथा दूसरी ओर करीब 800 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है, जिससे पुल तक पहुंच सुगम हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर नहीं बनाएगा, बल्कि आसपास के गांवों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगा।

 

गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने निर्माणाधीन सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि पुल शुरू होने के बाद शहर में ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।

 

क्षेत्रीय लोगों को अब सेतु के आमजन के लिए खोले जाने का इंतजार है। लोगों का मानना है कि लंबे समय से प्रतीक्षित यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गोठांव में हरे पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया

    बिना अनुमति पेड़ काटे जाने का आरोप, वन विभाग ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर (बरसठी)। बरसठी थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में हरे…

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    ब्लैक स्पॉट सुधार, स्ट्रीट लाइट, स्कूलों में जागरूकता अभियान और रिफ्लेक्टर लगाने पर विशेष जोर   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर सख्त निर्देश

    वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर सख्त निर्देश

    मंदिर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा

    मंदिर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा

    मंदिर चोरी कांड का खुलासा: पुलिस ने 11 पीतल की घंटियां बरामद कीं, एक आरोपी गिरफ्तार

    मंदिर चोरी कांड का खुलासा: पुलिस ने 11 पीतल की घंटियां बरामद कीं, एक आरोपी गिरफ्तार

    सारनाथ के ‘मधुवन’ में सम्मान सहभोज एवं साहित्यिक संध्या का आयोजन

    सारनाथ के ‘मधुवन’ में सम्मान सहभोज एवं साहित्यिक संध्या का आयोजन

    गोठांव में हरे पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया

    गोठांव में हरे पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में कई नामजद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में कई नामजद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा