बाल सुधार गृह में बच्चों के बीच पहुंचा मां आशा तारा फाऊंडेशन

कार्य दिवस पर शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, रामनगर (वाराणसी)। मां आशा तारा फाऊंडेशन, वाराणसी द्वारा कार्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाल सुधार गृह में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की ओर से प्रत्येक शुक्रवार की भांति इस बार भी बच्चों के बीच शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल, कटर सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्री एवं खाने-पीने की वस्तुएं उपहार स्वरूप वितरित की गईं। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ “एक बच्चा-एक पेड़” मिशन के तहत स्वच्छ काशी, सुंदर काशी अभियान से भी जोड़ने का प्रयास किया।

 

इस दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में लक्ष्यराज ओझा बच्चों के साथ घुल-मिलकर उनके बीच पहुंचे और उनकी भावनाओं एवं भाषा को समझते हुए आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस मनमोहक दृश्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

 

कार्यक्रम में देवेन्द्र ओझा, तारा मुन्नी देवी, रेखा सिंह, कहकशा नाज, अंजना श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अमरेंद्र ओझा, सुमन साहनी, गोरख साहनी, सुमित्रा पाण्डेय, ज्ञानचंद यादव, आरिफ अली सहित परिसर के सदस्य अशोक कुमार, रामलाल कन्नौजिया, सोनू प्रजापति, विनय सिंह, विनोद सिंह, अरविंद पटेल एवं राकेश कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी बच्चों के शिक्षा एवं सामाजिक विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी