अवैध वसूली के खिलाफ महिला व्यापार मंडल ने छेड़ा अभियान

ऑटो, टोटो और टेंपो चालकों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
SHREE 7NEWS, वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ऑटो, टोटो एवं टेंपो चालकों के साथ कथित रूप से हो रही अवैध वसूली के विरोध में वाराणसी महिला व्यापार मंडल ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। संस्था की अध्यक्ष सुनीता सोनी ने चालक भाइयों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और बिना वैध रसीद या अधिकृत आदेश के किसी को भी धनराशि न देने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शुल्क या पार्किंग के नाम पर जबरन धन की मांग करता है, धमकाने का प्रयास करता है अथवा अवैध वसूली करता है, तो चालक तत्काल इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा एजेंसियों एवं संबंधित अधिकारियों को दें। साथ ही घटना से जुड़े प्रमाण एवं साक्ष्य सुरक्षित रखें, ताकि दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सुनीता सोनी ने कहा कि चालक समाज शहर की यातायात व्यवस्था की अहम कड़ी है और उनके सम्मान, सुरक्षा तथा अधिकारों की रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वाराणसी महिला व्यापार मंडल हर स्तर पर चालक भाइयों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने चालकों से एकजुट होकर अन्याय और अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा कि जागरूक चालक ही सुरक्षित चालक होता है।

इस अभियान के दौरान राजू सोनी, नैतिक सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्य सेठ सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने चालकों के अधिकारों की रक्षा और अवैध वसूली के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी