रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई

एंटी करप्शन टीम ने 22 हजार रुपये घूस लेते हुए किया गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) सुखदेव रस्तोगी को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

 

एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक उमाशंकर यादव ने बताया कि टकटकपुर निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव ने मंशानगर कॉलोनी स्थित अपने नए मकान के निर्माण कार्य के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन हेतु 6 जून को ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने के लिए वह 10 जून को पांडेयपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई सुखदेव रस्तोगी से मिले।

 

आरोप है कि जेई ने अस्थायी बिजली कनेक्शन जारी करने के बदले 22 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रिश्वत की रकम लेने के लिए आरोपी जेई ने शिकायतकर्ता को 12 जून को उसके प्लॉट पर बुलाया था।

 

शिकायतकर्ता द्वारा मामले की लिखित शिकायत एंटी करप्शन थाना वाराणसी मंडल में किए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई।

 

शुक्रवार सुबह एंटी करप्शन की टीम टकटकपुर स्थित मंशानगर कॉलोनी में पहले से ही निगरानी कर रही थी। करीब 11:44 बजे आरोपी जेई वहां पहुंचा और शिकायतकर्ता से 22 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लेते ही टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के हाथ धुलवाए, जिसमें केमिकल रिएक्शन के कारण पानी का रंग गुलाबी हो गया। इससे पुष्टि हुई कि आरोपी ने रिश्वत की रकम को छुआ था। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी धनराशि भी बरामद कर ली।

 

एंटी करप्शन टीम ने आरोपी जेई के खिलाफ थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान