नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में कथित बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

गर्भपात कराने के प्रयास का आरोप, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। शहर के एक हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके कथित बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मृतका जीएनएम (GNM) द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, जबकि आरोपी युवक नर्सिंग तृतीय वर्ष का छात्र बताया जा रहा है।

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों की मुलाकात कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी और उनके बीच प्रेम संबंध थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा लगभग तीन माह की गर्भवती थी। आरोप है कि आरोपी युवक ने गर्भपात कराने का प्रयास किया, जिसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि छात्रा की हालत बिगड़ने के बाद आरोपी युवक उसे हॉस्टल के कमरे में छोड़कर अपने गांव भाग गया। अगले दिन सुबह हॉस्टल के गार्ड ने छात्रा को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सारनाथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार देर शाम मोहम्मद समीर को मीरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जौनपुर जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित करियाव गांव का निवासी बताया गया है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    16वें दिन आंदोलन स्थल पर जुटे कार्यालयकर्मी और आम नागरिक, समर्थकों ने शांतिपूर्ण संघर्ष को दिया समर्थन     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST एक्ट एवं आरक्षण व्यवस्था…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल