कैथी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गई जान, पति घायल

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के कैथी पुल के समीप शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार रोहनिया निवासी लालमणि यादव (50 वर्ष) अपनी पत्नी गायत्री देवी (47 वर्ष) के साथ वाराणसी से उचौरी स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान कैथी पुल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठी गायत्री देवी सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में लालमणि यादव को मामूली चोटें आई हैं। बताया गया कि वह रोहनिया क्षेत्र में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त किया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान