भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

हजारों प्रशंसकों ने दी शुभकामनाएं, मंदिर में किया दर्शन-पूजन

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय देसी स्टार समर सिंह का जन्मदिन रविवार को पूरे उत्साह, भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में प्रशंसक, कलाकार एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक जश्न और उत्सव का माहौल बना रहा।

 

जन्मदिन के खास मौके पर समर सिंह अपनी टीम के साथ प्रसिद्ध बाबा मारकण्डेय महादेव धाम एवं महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स एवं नई सफलताओं के लिए प्रार्थना भी की।

 

समर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्मदिन के अवसर पर सावन स्पेशल गीत की रिकॉर्डिंग पूरी कर ली गई है, जिसे जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके प्रशंसकों का प्यार और समर्थन ही उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

 

समर सिंह ने कहा कि उनके गानों को दर्शकों का लगातार भरपूर प्यार मिलता है। अधिकांश गीत रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया और विभिन्न म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड करने लगते हैं। उन्होंने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अंकित मिश्रा, विवेक प्रधान, गायक मनोज यादव, विनय पाण्डेय शानू, समर गुप्ता, शिवम यादव, आकाश कुशवाहा, लेखक आलोक यादव, हरेंद्र हरियाली, गुड्डु देहाती, म्यूजिक डायरेक्टर अभिराम पाण्डेय, वीडियो डायरेक्टर आलोक यादव, पत्रकार विवेक राय वाराणसी, शुभम जैकर, खुशबू गाजीपुरी, शेषनाथ यादव, आयुष राय समेत बड़ी संख्या में कलाकार, समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

पूरे समारोह में भोजपुरी संगीत जगत की विशेष रौनक देखने को मिली। प्रशंसकों ने केक काटकर, फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ अपने प्रिय कलाकार का स्वागत किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने समर सिंह के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी