राष्ट्रीय सनातन संघ में उपेन्द्र कुमार मिश्रा ‘पिंटू गुरु’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर

 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उपेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ ‘पिंटू गुरु’ को राष्ट्रीय सनातन संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही संगठन कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

राष्ट्रीय सनातन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि पिंटू गुरु लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर राष्ट्रीय सनातन संघ को नई मजबूती मिलेगी तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और गति प्राप्त होगी। साथ ही संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उपेन्द्र कुमार मिश्रा ‘पिंटू गुरु’ ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित, समाज सेवा एवं सनातन संस्कृति के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।

 

उनके मनोनयन पर सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी देवेन्द्र पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी