मासिक शिवरात्रि पर घनश्याम पाठक ने किया मारकण्डेय महादेव धाम में जलाभिषेक

भगवान शिव से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना, बजरंग गिरी महाराज ने किया सम्मानित

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। पुरुषोत्तम मास एवं मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने शुक्रवार को प्रसिद्ध मारकण्डेय महादेव धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

 

मासिक शिवरात्रि के अवसर पर मारकण्डेय महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। घनश्याम पाठक ने बाबा भोलेनाथ के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक माथा टेकते हुए पूजा-अर्चना की और धार्मिक आस्था के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

दर्शन-पूजन के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा सनातन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश मिलता है।

 

पूजन कार्यक्रम के उपरांत मारकण्डेय महादेव धाम के प्रबंधक/अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग गिरी महाराज ने अपने कार्यालय में घनश्याम पाठक का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर पत्रकारिता, समाज सेवा एवं जनहित के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

 

इस दौरान घनश्याम पाठक की धर्मपत्नी पुष्पा पाठक ‘अंजलि’, पुत्र अक्षय श्याम पाठक ‘प्रीत’, पत्रकार प्रिंसिपल वाराणसी के वरिष्ठ सदस्य अमित कुमार दुबे, जनाब लईक आफताब सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी