मानव श्रृंखला और जनजागरण रैली से गंगा स्वच्छता का दिया संदेश

बच्चों ने गंगा-गोमती संगम घाट पर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भन्दहाँ कला कैथी केंद्र पर आयोजित तीन दिवसीय खिलौना निर्माण कार्यशाला के तीसरे दिन प्रतिभागी बच्चों ने गंगा स्वच्छता को लेकर जनजागरण अभियान चलाया। बच्चों ने प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर स्थित गंगा-गोमती संगम घाट पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को गंगा को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

 

इस दौरान बच्चों ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस से गंगा-गोमती संगम घाट तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से नदी और घाटों पर कचरा न फेंकने की अपील की गई।

 

बच्चों के हाथों में “गंगा में गंदगी अब और नहीं”, “नदियों को हमेशा रखें साफ, तभी बनेगा देश महान” तथा “घाटों पर कपड़ा न छोड़ें, मां गंगा को स्वच्छ रखें” जैसे जागरूकता संदेश लिखे पोस्टर थे, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।

 

गंगा घाट पर पहुंचकर बच्चों ने गीत एवं नारों के माध्यम से लोगों को नदियों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने “मां गंगा हमारे जीवन का आधार है, इसमें गंदगी न करें” जैसे संदेश देते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

 

बच्चों के इस प्रयास की श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं।

 

कार्यक्रम में महेश कुमार, दीनदयाल सिंह, अमित कुमार, अभिषेक, सौरभचन्द्र, प्रदीप सिंह, रमेश प्रसाद, बबिता, सन्नी, पलक, सार्थक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी