मार्कण्डेय महादेव मंदिर में महिला की सोने की चेन चोरी, 10 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

दर्शन-पूजन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर पार की चेन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल जाँच में जुटी पुलिस

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव धाम मंदिर, कैथी में दर्शन-पूजन के दौरान एक महिला की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के लगभग 10 दिन बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार मऊ जनपद निवासी संतोष कुमार सिंह अपनी माता निर्मला देवी के साथ 1 जून को मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने निर्मला देवी के गले से करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन पार कर दी।

 

परिजनों ने काफी देर तक मंदिर परिसर और आसपास चेन की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है तथा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों की पहचान कर घटना के खुलासे का प्रयास कर रही है।

 

मंदिर में लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी