दीनापुर पेयजल योजना से छह वार्डों को मिलेगी बड़ी राहत

हजारों घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल, कार्य में धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त नाराज

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। शहरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा संचालित दीनापुर जोन पेयजल आपूर्ति योजना तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। योजना पूरी होने के बाद दीनापुर, सलारपुर, लेढुपुर, सन्दहा, सारनाथ और रामदत्तपुर क्षेत्र के हजारों परिवारों को शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

 

शनिवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दीनापुर जोन पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी रफ्तार और मौके पर मिली कमियों को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई तथा कार्यदायी संस्था को तत्काल संसाधन और श्रमिक बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

अधिकारियों ने बताया कि योजना का निर्माण कार्य मेसर्स विश्वा इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विस प्रा. लि., आगरा द्वारा कराया जा रहा है और वर्तमान में परियोजना की कुल प्रगति लगभग 58 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं होने अथवा निर्देशों की अनदेखी करने पर संबंधित फर्म के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

योजना के अंतर्गत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए कुल 27 नए नलकूप, 10 उच्च जलाशय (ओवरहेड टैंक), 414 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन तथा 20,176 घरों में पेयजल कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

अधिकारियों के अनुसार अब तक 25 नलकूपों एवं 09 उच्च जलाशयों का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही 262 किलोमीटर मुख्य पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है तथा करीब 2,500 घरों को सीधे पेयजल कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है। शेष कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

 

निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार, अधिशासी अभियंता राम अवतार, सहायक अभियंता पीयूष वर्मा एवं शांति भूषण वर्मा, अवर अभियंता आदित्य मौर्या, अरविंद पटेल, शशि कुमार, पार्षद अनिल सोनकर तथा फर्म के प्रतिनिधि पवन कुमार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी