सीएम योगी ने बीएचयू में बन रहे 7 मंजिला नेशनल सेंटर फॉर एजिंग का किया निरीक्षण

150 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा अत्याधुनिक केंद्र, बुजुर्गों को मिलेंगी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित चिकित्सा विज्ञान संस्थान में निर्माणाधीन अत्याधुनिक “नेशनल सेंटर फॉर एजिंग” का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस सात मंजिला और 200 बेड वाले आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र को बुजुर्गों की विशेष चिकित्सा सुविधाओं के लिए विकसित किया जा रहा है।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को निर्देश दिया कि परियोजना को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया तथा बीएचयू प्रशासन को भी कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

 

बताया गया कि यह नेशनल सेंटर फॉर एजिंग देश का तीसरा तथा उत्तर भारत का प्रमुख जराचिकित्सा केंद्र होगा। निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस केंद्र में बुजुर्गों के लिए मल्टी-स्पेशियलिटी जेरिएट्रिक ओपीडी, मेमोरी क्लिनिक, गठिया (अर्थराइटिस) क्लिनिक सहित कई विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस केंद्र में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, प्राइवेट वार्ड, डे-केयर यूनिट, पुनर्वास सेवाएं और आधुनिक रेडियोलॉजी एवं जांच सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। इसके साथ ही यह संस्थान जराचिकित्सा के क्षेत्र में शोध, प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

 

बीएचयू प्रशासन के अनुसार केंद्र के संचालन के बाद बुजुर्ग मरीजों को एक ही स्थान पर समग्र एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही एमडी जराचिकित्सा की सीटों में वृद्धि कर वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों की नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह केंद्र वृद्धजन स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण