क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं, 16 पोलों से 750 मीटर एबीसी केबल काट ले गए चोर

बिजली आपूर्ति ठप होने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा खुर्द और पिपरी गांव में शनिवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए निजी नलकूपों की विद्युत लाइन से करीब 750 मीटर एलटी ग्रेड एबीसी केबल चोरी कर ली। चोरों ने कुल 16 पोलों पर लगी केबल काटकर फरार हो गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। घटना के बाद किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार बर्थरा खुर्द निवासी राम जन्म यादव के निजी नलकूप से जुड़े पांच पोलों की केबल काट ली गई, जबकि पिपरी गांव निवासी रामधारी यादव और रामजी यादव के नलकूपों से भी अज्ञात चोरों ने बिजली के तार चोरी कर लिए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीण नरेन्द्र यादव उर्फ नथुनी ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे कौल्सश्वर बरम बाबा के पास स्थित खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बिजली के पोलों पर पड़ी, जहां से पूरी केबल गायब थी। उन्होंने तत्काल क्षेत्रीय जेई सर्वेश बिंद को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। एसडीओ अजीत कुमार ने बताया कि इससे पहले भी गरथौली और पिपरी गांव में एबीसी केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से रात के अंधेरे में बिना किसी शोर-शराबे के वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि विद्युत विभाग के अवर अभियंता द्वारा चौबेपुर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    16वें दिन आंदोलन स्थल पर जुटे कार्यालयकर्मी और आम नागरिक, समर्थकों ने शांतिपूर्ण संघर्ष को दिया समर्थन     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST एक्ट एवं आरक्षण व्यवस्था…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल