गंगा पर 320 करोड़ के मेगा पुल निर्माण का शुभारंभ, तीन दशक पुरानी मांग हुई पूरी

भदोही-प्रयागराज के बीच आवागमन होगा आसान, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, भदोही। भदोही और प्रयागराज जनपद को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित गंगा पुल निर्माण परियोजना का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने तुलसीकला गंगा घाट पर आयोजित समारोह में पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। लगभग तीन दशक से लंबित इस मांग के पूरा होने पर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

करीब 320 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक पक्का पुल 13 पायों पर निर्मित होगा, जिसकी लंबाई लगभग 1320 मीटर निर्धारित की गई है। यह पुल भदोही के धनतुलसी घाट को प्रयागराज के डेंगुरपुर घाट से सीधे जोड़ेगा, जिससे दोनों जनपदों के बीच यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो जाएगी।

गंगा नदी से तीन ओर से घिरे डीघ-कोनिया क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पुल निर्माण के बाद इन क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही भदोही, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर और प्रयागराज सहित आसपास के कई जिलों के बीच संपर्क बेहतर होगा।

पुल निर्माण से प्रयागराज और भदोही के बीच दूरी तथा यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। मध्य प्रदेश की ओर आवागमन भी अधिक सरल होगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विधायक विपुल दुबे ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के आर्थिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी, मां विंध्यवासिनी धाम और संगम नगरी प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों के बीच संपर्क बेहतर होने से पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार बड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं।

भूमि पूजन समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। गायक अतुल मिश्रा, वशिष्ठ मिश्रा और गायिका एकता जायसवाल ने अपने गीतों से कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विधानचंद दुबे ने किया।

 

इस अवसर पर प्रयागराज के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सुरियावां नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया, ज्ञानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पीईटी-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    जिलाधिकारी शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, नकल रोकने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और परीक्षार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश  …

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी पर भी दिया बेबाक जवाब, समर्थकों के बीच जनसंपर्क अभियान से बढ़ी चुनावी सरगर्मी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को दी श्रद्धांजलि

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को दी श्रद्धांजलि