भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी पर भी दिया बेबाक जवाब, समर्थकों के बीच जनसंपर्क अभियान से बढ़ी चुनावी सरगर्मी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने के बीच कालीन नगरी भदोही में सदर विधानसभा सीट को लेकर नए समीकरण उभरने लगे हैं। अब तक समाजवादी पार्टी, भाजपा और बसपा के बीच प्रमुख रूप से देखी जाने वाली राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह ‘प्रिंस’ ने चुनाव लड़ने का खुला ऐलान कर हलचल बढ़ा दी है। सोमवार को औराई स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी का टिकट मिले या न मिले, वह हर हाल में भदोही सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

 

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने जब पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के बेटे और चर्चित ‘कपसेठी हाउस’ की संभावित दावेदारी को लेकर सवाल किया, तो अमित सिंह ‘प्रिंस’ ने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में कोई भी उतरे, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। वह मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। उनके इस बयान के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में संभावित मुकाबले और नए चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

युवाओं के बीच अपनी पकड़ और कारोबारी पहचान रखने वाले अमित सिंह ‘प्रिंस’ इन दिनों क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके काफिले में रेंज रोवर, लैंड क्रूजर और डिफेंडर जैसी महंगी गाड़ियों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, अमित सिंह ‘प्रिंस’ वर्तमान में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं, लेकिन पार्टी से टिकट मिलने के सवाल पर उन्होंने स्थिति स्पष्ट नहीं की। उन्होंने कहा कि समय आने पर सब कुछ साफ हो जाएगा और उनके गार्जियन जो तय करेंगे, वही मान्य होगा। हालांकि, उन्होंने चुनाव लड़ने के अपने फैसले को दोहराते हुए किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटने का संकेत दिया।

 

राजनीतिक जानकारों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि यदि उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिलता है, तो वह निर्दलीय या किसी अन्य विकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। फिलहाल, उनके चुनाव लड़ने के ऐलान ने भदोही सदर सीट की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में इस सीट पर दावेदारों के बीच मुकाबला किस रूप में सामने आएगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद की पहल लाई रंग, हाईवे पार करने में मिलेगी राहत; स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा होगी प्राथमिकता     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लाला…

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    भदोही कोतवाली में पुलिस ने दुर्गा पूजा समितियों और डीजे संचालकों के साथ की बैठक, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन