फिल्म अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बाबा मार्कण्डेय महादेव का किया रुद्राभिषेक

परिवार की सुख-समृद्धि और देशवासियों के कल्याण की मांगी कामना

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अधिक ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी एवं अमावस्या तिथि के पावन अवसर पर रविवार को बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कैथी स्थित प्राचीन बाबा मार्कण्डेय महादेव धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर आरती उतारी तथा परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और देश में सुख-शांति की प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं मंदिर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। मुख्य प्रशासनिक पुजारी मुन्ना गुरु ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा सम्पन्न कराई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

पूजन के उपरांत सुनीता आहूजा को बाबा मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर के धार्मिक, पौराणिक एवं आध्यात्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मार्कण्डेय महात्म्य और मंदिर की प्राचीन परंपराओं से भी अवगत कराया गया।

श्रद्धालुओं ने भी सुनीता आहूजा को दर्शन करते देख उत्साह व्यक्त किया। मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    16वें दिन आंदोलन स्थल पर जुटे कार्यालयकर्मी और आम नागरिक, समर्थकों ने शांतिपूर्ण संघर्ष को दिया समर्थन     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST एक्ट एवं आरक्षण व्यवस्था…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल