शिवदशा फीडर पर होगा सुदृढ़ीकरण कार्य, चार घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

जर्जर तार बदले जाएंगे, नए पोल लगाकर आपूर्ति व्यवस्था की जाएगी मजबूत

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र उगापुर से संचालित 11 केवी शिवदशा फीडर पर आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाएगा। विभाग की ओर से बताया गया कि इस दौरान पुराने और जर्जर विद्युत तारों को बदला जाएगा, नीचे झुके तारों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप ऊंचाई पर किया जाएगा तथा लंबी दूरी वाले स्पैन के बीच अतिरिक्त विद्युत पोल भी लगाए जाएंगे।

सुधार कार्य के चलते 15 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्राम शिवदशा एवं बर्थरा कला की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    16वें दिन आंदोलन स्थल पर जुटे कार्यालयकर्मी और आम नागरिक, समर्थकों ने शांतिपूर्ण संघर्ष को दिया समर्थन     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST एक्ट एवं आरक्षण व्यवस्था…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल